More
    Homeराजस्थानअलवरअशोका फाउंडेशन ने दो दिन में 724 जरूरतमंदों को लगाए कृत्रिम अंग...

    अशोका फाउंडेशन ने दो दिन में 724 जरूरतमंदों को लगाए कृत्रिम अंग व उपकरण


    अशोका फाउंडेशन के शिविर में उमड़े लाभार्थी

    मिशनसच न्यूज, अलवर । अशोका फाउंडेशन की ओर से बस स्टैंड स्थित जैन नसिया जी में आयोजित सातवां निशक्तजन कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। दो दिन तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जहां कुल 724 जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग लगाए गए तथा सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त संदेश दिया।

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली से आए वरिष्ठ समाजसेवी अतुल जैन रहे। उन्होंने कहा कि अशोका फाउंडेशन आज समाज सेवा का पर्याय बन चुका है। चलने-फिरने में अक्षम लोगों को सक्षम बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देना, इससे बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती। सच्ची सेवा वही है, जो आवश्यकता के समय किसी का सहारा बने और लाभार्थी के मन को भीतर तक खुशी से भर दे।

    शिविर में युवा कवि विनीत चौहान एवं राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष हरीश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विनीत चौहान ने कहा कि अंगभंग होने पर जीवन सिमट सा जाता है, लेकिन अशोका फाउंडेशन ऐसे लोगों को सशक्त बनाकर न केवल उनके जीवन को विस्तार दे रहा है, बल्कि पूरे समाज को मजबूत कर रहा है। वहीं हरीश जैन ने कहा कि शिविर में आने वाला हर लाभार्थी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है और अशोका फाउंडेशन उन्हें सशक्त बनाकर राष्ट्र व समाज सेवा में योगदान दे रहा है।

    इस अवसर पर भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. धीरज जैन एवं सीनियर आरएएस अधिकारी जितेंद्र सिंह नरूका ने शिविर में सेवा दे रहे सभी स्वयंसेवकों एवं लाभार्थियों का सम्मान किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

    अशोका फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 724 लाभार्थियों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें 130 को ट्राईसाइकिल, 84 को व्हीलचेयर, 48 को कैलिपर, 70 को जयपुर फुट, 81 को बैसाखी, 8 को विजुअल स्टिक, 280 को श्रवण यंत्र तथा 13 लाभार्थियों को वॉकर प्रदान किए गए।

    शिविर के सफल आयोजन में अनुराग जैन, प्रमोद शर्मा, संजय, विमल जैन, पिंकी जैन एवं केसरी जैन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन ने मानवीय संवेदनाओं और समाज सेवा की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here