More
    Homeराजस्थानअलवरआईएमए राजस्थान की वार्षिक मेडिकल कॉन्फ्रेंस 10–11 जनवरी को भिवाड़ी में

    आईएमए राजस्थान की वार्षिक मेडिकल कॉन्फ्रेंस 10–11 जनवरी को भिवाड़ी में

    कॉन्फ्रेंस में प्रदेशभर से आएंगे लगभग 45 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी रिसर्च, शोध पत्र और नवीन चिकित्सा तकनीकों पर पत्रवाचन करेंगे

    मिशनसच न्यूज,  भिवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) राजस्थान की वार्षिक मेडिकल कॉन्फ्रेंस का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को भिवाड़ी में किया जा रहा है। यह दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर के लगभग 45 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी रिसर्च, शोध पत्र और नवीन चिकित्सा तकनीकों पर पत्रवाचन करेंगे।

    कॉन्फ्रेंस में आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष श्री गिरधर गोपाल जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. एम. स्वर्णकार, पारस हॉस्पिटल गुड़गांव के एचडी डॉ. धर्मेंद्र नागर, टोवीटा के एचडी श्री लखन तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं बीकेआर केंद्र की डायरेक्टर आशा दीदी, चोमू की विधायक डॉ. शिखा मीणा तथा गंगानगर सांसद श्री कुलदीप इंदौरा उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    सम्मेलन के दौरान बेस्ट आईएमए ब्रांच एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को आईएमए स्टेट की ओर से सम्मानित कर अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

    आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. रूप सिंह ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में आईएमए राजस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. एम.पी. शर्मा, प्रांतीय सचिव डॉ. पी.के. गर्ग, पूर्व अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. आर.के. अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील चौक, राष्ट्रीय पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अशोक शारदा तथा पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एस.एन. हर्ष सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

    उन्होंने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस न केवल चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धन का मंच होगी, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधान और तकनीकी प्रगति को साझा करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here