More
    Homeआधार सेवाओं के शुल्क में हुआ बदलाव, नई दरें लागू

    आधार सेवाओं के शुल्क में हुआ बदलाव, नई दरें लागू

    नई दरों में हुए है कई परिवर्तन

    खैरथल-तिजारा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए नई शुल्क दरें तय कर दी हैं। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि ये संशोधित दरें 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होकर 30 सितम्बर 2028 तक लागू रहेंगी।

    जारी अधिसूचना के अनुसार नया आधार बनवाना तथा 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बॉयोमैट्रिक अपडेट पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। वहीं 7 से 15 वर्ष आयु समूह के लिए 30 सितम्बर 2026 तक बॉयोमैट्रिक अपडेट निशुल्क किया जा सकेगा।

    17 वर्ष से अधिक आयु वालों को अनिवार्य बॉयोमैट्रिक अपडेट या अन्य बॉयोमैट्रिक अपडेशन (डेमोग्राफिक अपडेट के साथ या बिना) के लिए ₹125 का शुल्क देना होगा। इसी प्रकार, किसी एक या अधिक फील्ड में डेमोग्राफिक अपडेट, पहचान और पते के अपडेट के लिए ₹75 का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सुविधा आधार केंद्रों पर उपलब्ध होगी।

    हालांकि माय आधार पोर्टल के माध्यम से पहचान और पता अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2026 तक पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। यूआईडीएआई ने स्पष्ट किया है कि नया आधार कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह सेवा पहले की तरह मुफ्त ही उपलब्ध रहेगी।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    इसी तरह की स्टोरी के लिए देखें मिशन सच की अन्य रिपोर्ट                          https://missionsach.com/dr-dilip-sethi-alwar-pediatrician-biography.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here