More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़,...

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, छात्रों और आमजन ने दिखाई रुचि

    विकास यात्रा की प्रदर्शनी में योजनाओं की ली जानकारी, सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

    अलवर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा नवीन सूचना केंद्र (पीआरओ कार्यालय) में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन विद्यार्थियों, महिलाओं और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

    सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

    प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ बनाए गए विशेष सेल्फी स्टैंड ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। छात्र-छात्राओं और अन्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक यहां तस्वीरें खिंचवाईं और प्रदर्शनी के अनुभव को यादगार बनाया।

    विकास कार्यों और योजनाओं की दी जा रही जानकारी

    सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के प्रमुख विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को फ्लेक्स एवं स्टैंडी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को सरकारी उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है।

    14 जून तक कर सकेंगे अवलोकन

    उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 14 जून तक कार्यालय समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here