More
    Homeराजस्थानजयपुरईंधन संरक्षण को लेकर राज्यपाल की पहल, आधिकारिक काफिले में घटाए वाहन

    ईंधन संरक्षण को लेकर राज्यपाल की पहल, आधिकारिक काफिले में घटाए वाहन

    संरक्षण अभियान के तहत आमजन से सार्वजनिक परिवहन अपनाने और कम वाहन उपयोग की अपील

    जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ईंधन संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए आमजन से कम से कम वाहनों के उपयोग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है। राज्यपाल ने स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने आधिकारिक काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं।

    गुरुवार को लोकभवन से एयरपोर्ट जाते समय राज्यपाल ने अपने काफिले के साथ चलने वाली वार्निंग कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य अतिरिक्त वाहनों के उपयोग से मना कर दिया। इस संबंध में उनके निर्देश पर आधिकारिक आदेश भी जारी किए गए हैं। आदेश में काफिले के साथ चलने वाले वाहनों की संख्या सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण संबंधी अपील का समर्थन करते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर भी वाहनों के सीमित उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न विभागों और अधिकारियों से भी आवश्यकता अनुसार कम से कम वाहनों का उपयोग करने की बात कही।

    उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे ईंधन बचत को जन आंदोलन बनाएं और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचते हुए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। राज्यपाल ने कहा कि ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

    राज्यपाल की इस पहल को प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। इससे सरकारी खर्च में कमी के साथ-साथ ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here