ईदुलजुहा पर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश, अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे
अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मुस्लिम समुदाय द्वारा 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुलजुहा के त्योहार (चांद से) के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र तथा तहसीलदार संबंधित तहसील क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्त अधिकारी समकक्ष पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखें।
असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर
जिला कलक्टर ने निर्देशित किया है कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक
प्रशासन ने सभी नियुक्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूर्व अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा त्योहार के दौरान क्षेत्र में सतर्कता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


