More
    Homeराजस्थानखैरथलई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम की तैयारी पूर्ण, 11 जनवरी को 11 बजे...

    ई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम की तैयारी पूर्ण, 11 जनवरी को 11 बजे तक स्कूल आकर भी कर सकेंगे आवेदन

    11 जनवरी को होगी परीक्षा 

    मिशनसच न्यूज,  खैरथल। इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल, खैरथल द्वारा आयोजित ई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम के द्वितीय चरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 11 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के निदेशक आज़ाद चौधरी ने बताया कि परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने पूर्व वर्षों में यह परीक्षा दी है, वे इस वर्ष भी भाग लेकर अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं। अभिभावकों की विशेष मांग को ध्यान में रखते हुए जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी परीक्षा वाले दिन प्रातः 11 बजे तक विद्यालय परिसर में पहुंचकर भी आवेदन कर सकते हैं। निदेशक चौधरी ने इसे विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

    एग्जाम कोऑर्डिनेटर आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि टैलेंट सर्च एग्जाम के माध्यम से विद्यार्थियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार और स्कॉलरशिप प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कक्षा 9वीं तथा 11वीं (वाणिज्य और कला वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं 11वीं विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रथम स्थान पर 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी आकर्षक पुरस्कार और स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

    यह परीक्षा 11 जनवरी 2026, रविवार को मातौर रोड स्थित इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल के नए परिसर में आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 10 बजे रखा गया है, जबकि परीक्षा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खैरथल सहित आसपास के क्षेत्रों से नि:शुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा के अंतर्गत अलवर, तिजारा, कोटकासिम, किशनगढ़, अजरका, बासनी, भानौत, बीजवाड़, मुंडावर, सोड़ावास, ततारपुर, जिंदौली और पड़ीसल सहित अन्य क्षेत्रों से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here