सुविधा के लिए आवेदन का मौका दिया गया है
मिशनसच न्यूज, खैरथल। इंजीनियर्स पॉइंट (ई.पी.) स्कूल के प्रथम फेज टैलेंट सर्च एग्जाम के लिए 21 दिसंबर, रविवार को आवेदन करने का अंतिम मौका है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि इच्छुक छात्र सुबह 12 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा से एक घंटे पहले यानी 11 बजे तक स्कूल परिसर में पहुँचकर भी फॉर्म भर सकते हैं।
ई.पी. के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि अब तक इस परीक्षा के लिए लगभग 3,000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से कहा कि अगर वे अपनी प्रतिभा का सही मूल्यांकन करना चाहते हैं तो इस परीक्षा में अवश्य भाग लें।
स्कूल के प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने जानकारी दी कि यह परीक्षा 1 से 8 वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा मातोर रोड स्थित नई स्कूल बिल्डिंग में होगी। इस परीक्षा में छात्रों को स्कॉलरशिप के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
परीक्षा में खैरथल के अलावा अलवर, तिजारा, किशनगढ़, अजरका, भानोत, मुंडावर, सोड़ावास और ततारपुर, पड़ीसल से भी छात्रों के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 10 बजे है और परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india


