More
    Homeराजस्थानजयपुरउदयपुर में एसीबी का बड़ा ट्रैप, थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते...

    उदयपुर में एसीबी का बड़ा ट्रैप, थानाधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    8 लाख की रिश्वत लेते एसीबी द्वारा रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, केस में नाम नहीं जोड़ने के बदले मांग रहे थे रकम

    जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इंटेलिजेंस यूनिट उदयपुर ने रिश्वतखोरी के मामले में दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उदयपुर जिले के माण्डवा थाने के थानाधिकारी और एक कांस्टेबल को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

    एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपियों में थानाधिकारी निर्मल कुमार खत्री और कांस्टेबल भल्लाराम पटेल शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले में परिवादियों को आरोपी नहीं बनाने के बदले 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 21 मार्च 2026 को मामले का सत्यापन किया, जिसमें प्रत्येक आरोपी द्वारा 5-5 लाख रुपये की मांग की पुष्टि हुई। बाद में आरोपी 8 लाख रुपये लेने पर सहमत हो गए।

    योजना के तहत एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 8 लाख रुपये (जिसमें 1 लाख रुपये असली नोट और 7 लाख रुपये डमी नोट शामिल थे) लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    यह कार्रवाई डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई, जबकि ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत ने किया।

    वहीं, एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

    एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित) की धारा 7 तथा बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here