More
    Homeराजस्थानजयपुरएसएमएस अस्पताल में शुरू होगी ईवनिंग ओपीडी

    एसएमएस अस्पताल में शुरू होगी ईवनिंग ओपीडी

    एसएमएस जयपुर स्वास्थ्य व्यवस्था में मरीजों की सुविधा के लिए नई पहल

    जयपुर। सवाई मान सिंह अस्पताल में बढ़ते रोगीभार को देखते हुए अब कुछ विभागों में ईवनिंग ओपीडी शुरू की जाएगी। पहले चरण में यह व्यवस्था मेडिसिन विभाग में लागू होगी, जहां मरीज शाम 5 बजे से 7 बजे तक परामर्श ले सकेंगे।

    चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएमएस अस्पताल देश के सबसे बड़े और प्रमुख अस्पतालों में शामिल है, इसलिए यहां मरीजों की संख्या अधिक होना स्वाभाविक है, लेकिन रोगियों को इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने धन्वंतरि ओपीडी में कार्डियोलॉजी, मेडिसिन और आर्थोपेडिक्स विभाग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों में रोगीभार अधिक रहता है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ईवनिंग ओपीडी संचालित की जाए।

    उन्होंने कहा कि ईवनिंग ओपीडी में वरिष्ठ चिकित्सकों सहित पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। यह व्यवस्था सफल रहने पर अन्य विभागों में भी इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा।

    इसके साथ ही अस्पताल में दवा वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रमुख शासन सचिव ने तत्काल प्रभाव से चार से पांच नए दवा काउंटर खोलने तथा आवश्यक दवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां अतिरिक्त मानव संसाधन लगाने को कहा, ताकि मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

    हीटवेव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने अस्पताल परिसर में पेयजल, छायादार स्थान और कूलिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रोगियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

    निरीक्षण के दौरान गायत्री राठौड़ ने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here