More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर आदिनाथ जैन मंदिर में भक्ति से मनाया जाएगा मोक्ष कल्याणक

    कठूमर आदिनाथ जैन मंदिर में भक्ति से मनाया जाएगा मोक्ष कल्याणक

    सामूहिक पूजा-अभिषेक के साथ मुनि सुब्रतनाथ का कल्याणक कार्यक्रम सुबह 7 बजे से

    कठूमर। कस्बे के आदिनाथ जैन मंदिर कठूमर में शनिवार, 14 फरवरी को धार्मिक भक्ति भाव और आस्था के साथ 1008 मुनि सुब्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा विशेष धार्मिक आयोजन रखे गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।

    पुण्यार्जक मुकेश कुमार जैन एवं कपिल कुमार जैन के सानिध्य में प्रातः 7:00 बजे से विधान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भक्तगण भगवान का अभिषेक, पूजा-अर्चना एवं शांतिधारा कर धर्म लाभ अर्जित करेंगे।

    जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन तथा इंद्रा जैन ने बताया कि मुनि सुब्रतनाथ भगवान जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर हैं और उनका मोक्ष कल्याणक जैन समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्यदायी दिवस माना जाता है। इस दिन मंदिर में विशेष सजावट की जाती है तथा सामूहिक रूप से श्रद्धालु भगवान की आराधना कर शांति, समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करते हैं।

    उन्होंने बताया कि मोक्ष कल्याणक के अवसर पर समाज के सभी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीत, स्तुति एवं आरती के साथ पूरा वातावरण आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रहेगा।

    मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज में सद्भाव, संयम और अहिंसा का संदेश दिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here