More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा को दी श्रद्धांजलि

    कठूमर पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा को दी श्रद्धांजलि

    कठूमर शोकसभा में कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों का उमड़ा जनसैलाब

    कठूमर। बाबूलाल बैरवा के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर बनी हुई है। गुरुवार को उनके निवास पर आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान भंवर जितेंद्र सिंह ने स्वर्गीय बाबूलाल बैरवा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विधायक पुत्र अमिताभ बैरवा, अवधेश बैरवा, आदर्श बैरवा सहित समस्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की और ढांढस बंधाया।

    शोकसभा में टीकाराम जूली, बलवीर छिल्लर, प्रकाश गंगावत, ललित यादव, मांगेलाल मीना, संजना जाटव, इमरान खान, संजय यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र सिंह नरुका, अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन विश्राम गुर्जर, कठूमर प्रधान सतीश चौधरी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, पूर्व प्रधान शीला मीना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    नेताओं ने कहा कि बाबूलाल बैरवा का निधन क्षेत्र की राजनीति और जनसेवा के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here