More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग ने आयोजित...

    कठूमर में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग ने आयोजित की कार्यशाला

    कठूमर में कार्यशाला

    कठूमर। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग, अलवर के निर्देशन में 4 मार्च 2026 को पंचायत समिति सभागार भवन, कठूमर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को जागरूक करना रहा।

    कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक विष्णु कुमार शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को विभाग की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने काली बाई भील उड़ान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताया और महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक ललीता मीना एवं एमएसएसके केंद्र खेरली मंडी की कानूनी सलाहकार हिमानी शर्मा भी मौजूद रहीं। हिमानी शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं विभिन्न कानूनी उपायों की जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया।

    कार्यशाला में लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें साथीन एवं ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभागीय योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सरकारी सहायता का अधिकतम लाभ दिलाना रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here