अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत आगर में 90 महिलाओं ने लिया भाग
थानागाजी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकारिता विभाग, अलवर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक थानागाजी की ग्राम पंचायत आगर में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान उपनिदेशक महोदय, महिला अधिकारिता विभाग, अलवर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुर्जर ने विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से काली बाई भील उड़ान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के बारे में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, थानागाजी की कानूनी सलाहकार प्रियंका शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, संपत्ति अधिकार और महिला संरक्षण कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में साथीन लक्ष्मी जांगिड़, लक्ष्मी मीणा, कृष्णा मीणा, हीरा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग 90 महिलाओं ने भाग लेकर योजनाओं के प्रति रुचि दिखाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त करना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


