कठूमर गणगौर मेले के शुभारंभ पर पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कठूमर। कस्बे में दो दिवसीय गणगौर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची द्वारा विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका ईओ विक्रांत शर्मा ने की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, गोपेश भारद्वाज, सुनील बजाज, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह कुपासिया, चंद्र प्रकाश तुसारी, विजेंद्र चौधरी, उदय सिंह चौधरी और सियाराम पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नगरपालिका ईओ ने बताया कि गणगौर मेला कठूमर नगरपालिका और मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
आचार्य कैलाशचंद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, भारतभूषण भारद्वाज और मनोज भारद्वाज के सानिध्य में पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके बाद विधायक रमेश खींची ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में विधायक खींची ने गणगौर मेले को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि मेले समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं। यह दो संस्कृतियों, दो क्षेत्रों और विभिन्न विचारों को एक मंच पर लाते हैं।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर कहा कि भामाशाह आगे आकर कृषि उपज मंडी और स्टेडियम के लिए भूमि उपलब्ध कराएं, सरकार इनके निर्माण और सुविधाओं की जिम्मेदारी निभाएगी।
कार्यक्रम में रमेश चौधरी, रामबाबू शर्मा, सुरेश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, लोकेश चौधरी, केदार शर्मा, श्याम सुंदर, दिगंबर सिंह, गिर्राज पटवारी, सुमित सोनी, शिब्बोराम सोनी, ब्रजमोहन शर्मा, विक्रम सिंह और कपिल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कौशिक ने किया। वहीं ग्रामीण कलाकारों द्वारा पारंपरिक ‘बंब रसिया’ लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम को माता गणगौर की रथ यात्रा निकाली जाएगी और रात्रि में मेला मैदान में भजन-जिकड़ी दंगल का आयोजन होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


