धार्मिक उत्सव में महावीर महोत्सव की धूम, पालना झुलाने व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा माहौल
कठूमर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) के अवसर पर कठूमर कस्बे में धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पूरे कस्बे में बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और जगह-जगह भगवान का अभिनंदन किया गया।
जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, मंत्री नरेश कुमार जैन और महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन ने बताया कि महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा आदिनाथ जैन मंदिर से पार्श्वनाथ जैन मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही दोनों मंदिरों में भगवान महावीर का विशेष अभिषेक, शांतिधारा और महाआरती का आयोजन किया गया।
पालकी यात्रा और भक्ति का माहौल
कस्बे के मुख्य मार्गों से चांदी की पालकी में विराजमान जैन शास्त्र जिनवाणी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह से ही मंदिरों में “त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की” के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
शाम को धर्म जागृति महिला मंडल द्वारा भगवान महावीर का पालना झुलाया गया। भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा और “परमो धर्मः” के संदेश को प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान मात्रिका जैन, ध्रुविका जैन, रियांश जैन, चेरी जैन और रितिका जैन ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं पूनम जैन, मिन्नी जैन, मुस्कान, विधी और मिल्की ने महावीर जन्म पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विजयपाल जैन, कैलाश जैन, बसंत कुमार जैन, सरूपचंद जैन, पारस जैन, अशोक जैन, संजय जैन, आशीष जैन, शीतल जैन, जितेंद्र जैन, नत्थीलाल जैन, सोनेश जैन, लोकेश जैन, डब्बू जैन, अनिल, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। महिलाओं में पूनम जैन, नेहा टिटपुरी, वर्षा जैन, पूजा जैन, सविता जैन, मिन्नी जैन, ललिता जैन, रिंकी जैन, अंजू जैन, जूली जैन, मंजू जैन, मालती जैन, स्वेता जैन, अनिता जैन, ममता जैन, उषा जैन और अर्चना सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।
पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


