जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी
अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे नवीन कांग्रेस कार्यालय, अम्बेडकर नगर, 200 फीट बाईपास, अलवर में आयोजित होगा। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिलेभर से वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल होंगे। इसमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायकगण, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, नगर पालिका एवं नगर परिषद चेयरमैन, उप जिला प्रमुख, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

