More
    Homeकायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

    कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

    कायस्थ समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान

    अलवर। कायस्थ सभा अलवर द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के उपरांत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री चित्रगुप्त छात्रावास के सामने स्थित कायस्थ सभा मंच पर आयोजित हुआ, जिसमें वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

    समारोह में कायस्थ सभा के अध्यक्ष अविनाश माथुर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना, सचिव विक्रांत माथुर, कोषाध्यक्ष एन. के. माथुर, बालसंघ सचिव भानु माथुर तथा मंच संचालक वर्षा सक्सेना सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की ओर से रजनी, राधा एवं नेहा सक्सेना ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर समाज के राजू माथुर, सुरेंद्र माथुर एडवोकेट, प्रदीप माथुर, अजीत माथुर, वीणा माथुर, पंकज सक्सेना, नवल भटनागर, अतुल सक्सेना, हरिशंकर सक्सेना, लोकेश माथुर, प्रखर माथुर, अमन माथुर, अवधेश माथुर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

    समारोह में श्रेष्ठा माथुर, गरिमा सक्सेना, जगत सक्सेना, नैना माथुर, मौलिक माथुर, अंशिका सक्सेना, ओरिशा श्रीवास्तव, एंजल श्रीवास्तव, गौरांश सक्सेना, ऋचिका माथुर, अनीश माथुर, भविष्य माथुर, पुलकित माथुर, प्रियांशु सक्सेना, किंजल सक्सेना, नितिनम माथुर, आदित्य श्रीवास्तव, हिमांशी माथुर, डॉ. सृष्टि माथुर, वंश माथुर, आरव सक्सेना, कुश माथुर, कीर्ति भटनागर, प्रियंशी माथुर, दींशी श्रीवास्तव, साधिक सक्सेना एवं श्रेयस रायजादा सहित अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि रणथंभौर व सरिस्का भ्रमण के लिए चयनित छात्रों की विशेष व्यवस्था वन विभाग द्वारा की जाएगी। समारोह का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here