कार्यकारिणी गठन के बाद होली मिलन से बढ़ा उत्साह
अलवर। भारत विकास परिषद् अलवर एवं भारत विकास परिषद् अलवर चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी के चुनाव साधारण सभा में सम्पन्न हुए। वर्ष 2026-27 के लिए परिषद् तथा वर्ष 2026-28 के लिए चैरिटेबल ट्रस्ट की कार्यकारिणी का निर्वाचन प्रांत द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी सुनील खंडेलवाल एवं जिला सह-समन्वयक के निर्देशन में परिषद् भवन में आयोजित सभा में कराया गया।
सदन की सर्वसम्मति से गिरीश गुप्ता को शाखा अध्यक्ष, अशोक गुप्ता को शाखा सचिव तथा लोकेश गोयल को शाखा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए प्रदीप गोयल अध्यक्ष, सुरेश मेठी सचिव एवं दिलीप गोयल कोषाध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित किए गए।
सभा का आरम्भ परम्परा अनुसार माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगीत वंदेमातरम से हुआ। शाखा अध्यक्ष सुरेश गोयल ने स्वागत भाषण देते हुए सदस्यों का अभिनन्दन किया।
शाखा सचिव राधेश्याम एवं ट्रस्ट सचिव सुरेश मेठी ने अपने-अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रीजन संगठन सचिव अशोक मित्तल, पूर्व रीजन संरक्षक डॉ. के.के. गुप्ता तथा पूर्व प्रांतीय संरक्षक डॉ. कुमकुम कपूर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
साधारण सभा के उपरांत होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक हरीश जसोरिया, वैशाली जसोरिया एवं उनकी टीम ने मनोरंजक खेलों के माध्यम से सदन को होली के रंगों में सराबोर कर दिया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन दीक्षा अग्रवाल एवं नीना गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में शाखा के 135 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रगान एवं सुस्वादु भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


