More
    Homeराजस्थानअलवरकिशनगढ़बास में मंत्री के इंतजार में जुटे रहे कार्यकर्ता, खैरथल पहुंचने की...

    किशनगढ़बास में मंत्री के इंतजार में जुटे रहे कार्यकर्ता, खैरथल पहुंचने की सूचना से हुई मायूसी

    किशनगढ़बास। सोमवार को प्रभारी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब मंत्री के किशनगढ़बास नहीं पहुंचने की सूचना मिली। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे तोप सर्किल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे।

    स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक रामहेत यादव को करना था। करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद दोपहर 1:30 बजे पूर्व विधायक रामहेत यादव और जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अलवर से तातारपुर चौराहा होते हुए सीधे खैरथल रवाना हो चुके हैं।

    मंत्री के नहीं आने की सूचना से कार्यकर्ता मायूस होकर लौट गए, जबकि पूर्व विधायक यादव और जिला प्रमुख छिल्लर खैरथल की ओर रवाना हो गए।

    बताया गया कि प्रभारी मंत्री खैरथल के जिला सचिवालय सभागार में वंदे गंगा जल अभियान के अंतर्गत अधिकारियों के साथ बैठक लेने पहुंचे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here