More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़ बास में नगर पालिका का दीपावली‌ धमाका , अतिकर्मियों को थमाए...

    किशनगढ़ बास में नगर पालिका का दीपावली‌ धमाका , अतिकर्मियों को थमाए नोटिस , फिर चलेगा पीला पंजा अतिक्रमण होंगे घ्वस्त

    डीएलएसए सचिव अजीत कुड़ी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, नगर पालिका ईओ ने दीपावली बाद चलाएं जाने वाले अभियान और नोटिस की कार्रवाई से कराया अवगत

    किशनगढ़ बास।  नगर पालिका का दिपावली घमाका,बिजली घर मोड़ से मोठूका चौक, तोप सर्किल से बासड़ा चौंक तक अतिक्रमण के दायरे में आ रहे आवासीय और व्यावसायिक को अतिक्रमणो को चिन्हित कर हटाए जाने के लिए 7 दिन के नोटिस को बड़ा ऑफर निकाला है। नगर पालिका यह नोटिस मिलने के बाद से लोगों की रात कि नींद और दिन का चैन उड़ा है।

    दिपावली बाद शहर में अतिक्रमण पर चलाएं जाने वाले पीले पंजे को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को अहम बैठक भी की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव नगर पालिका ईओ पूजा शर्मा सहित अधिवक्ता व अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में अधिकारियों ने नोटिस की कार्रवाई से न्यायिक अधिकारी को अवगत कराते हुए स्पष्ट कर दिया कि शहर को अतिक्रमण से नियमों के तहत मुक्त कराया जाएगा। दीपावली के बाद अतिक्रमण पर फिर से पीला पंजा चलेगा, यह इस बैठक में साफ हो चुका है।

    बैठक के बाद न्यायिक अधिकारी की मौजूदगी में जिला न्यायालय गेट से पंचायत समिति गेट तक अवलोकन कर पार्किंग व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सचिव अजीत कुड़ी ने नगर पालिका को साफ शब्दों में कहा है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करना ही होगा, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

    उल्लेखनीय रहे की शहर की सबसे बड़ी अतिक्रमण समस्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अजीत कुड़ी की पूरी नजर है। वह खुद पिछले कई महीनों से जिला कलेक्टर सहित संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखते आ रहे हैं, उन्होंने ने खुदने शहर का पैदल भ्रमण कर अवलोकन किया है, बारिश के दिनों में अवरुद्ध नालों के कारण भरने वाले पानी से होने वाली आमजन की परेशानी को अपनी आंखों से देखा है।

    नगर पालिका की ओर से चलाए गए अतिक्रमण अभियान को बीच में रोक दिए जाने और दीपावली के बाद चलाए जाने वाले अभियान को लेकर शहर में असमंजस का माहौल बना हुआ था। लेकिन न्यायिक अधिकारी के यहां हुई बैठक के बाद नगर पालिका प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है कि अभियान रुकने वाला नहीं है, बल्कि पहले से और अधिक सख्ती से चलेगा। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली के तुरंत बाद तोप सर्किल से बासड़ा रोड, बिजली घर चौराहे से मोठूका चौक सहित गंज रोड, तिजारा रोड, अलवर रोड, खैरथल रोड पर भी अतिक्रमण चिन्हित कर नोटिस दिए जाएंगे।

    खास बात यह है कि इस पूरे अभियान को लोगों का समर्थन मिलने की सबसे बड़ी वजह है नगर पालिका अध्यक्ष विश्वास यादव द्वारा की गई पहल। सबसे पहले अपने खुद के वार्ड में पीला पंजा चलवाकर उन्होंने ने अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की और अपनों पर सबसे पहले की गई कार्रवाई से शहर वासियों में विश्वास बना है कि इस बार अतिक्रमण की समस्या का स्थाई रूप से अंत होकर रहेगा।

    शहर वासियों का कहना है कि न्यायिक अधिकारी के पत्र और अध्यक्ष की नीयत, दोनों मिल गए हैं तो इस बार शहर की सूरत बदलना तय है। अब सभी की निगाहें दीपावली बाद शुरू होने वाले बड़े अभियान पर टिकी हैं, जिसमें वर्षों पुराने पक्के निर्माण और नाले-नालियों पर हुए कब्जे भी ध्वस्त होंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here