More
    Homeराजस्थानअलवरलायंस क्लब अलवर मत्स्य ने कराया बच्चों का नंदी गौशाला भ्रमण

    लायंस क्लब अलवर मत्स्य ने कराया बच्चों का नंदी गौशाला भ्रमण

    लायंस क्लब अलवर मत्स्य ने  गौ रक्षा पर निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

    मिशनसच न्यूज, अलवर। लायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-1, रीजन 9, जोन-4, क्लब संख्या 095645 से संबद्ध लायंस क्लब अलवर मत्स्य द्वारा बुध विहार स्थित (कांजी हाउस) नंदी गौशाला में एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर. बालियान पब्लिक स्कूल के कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भ्रमण स्कूल के संचालक रविन्द्र बालियान एवं अचला बालियान के दिशानिर्देशन में सम्पन्न हुआ।

    बच्चों को गौशाला के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करवाते हुए उन्हें बताया गया कि इस गौशाला की स्थापना का उद्देश्य घायल, असहाय और बीमार गायों एवं बैलों की सेवा और उपचार करना है। विद्यार्थियों को गौ संरक्षण का महत्व समझाया गया और उन्हें ‘गौ रक्षा’ विषय पर निबंध लिखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

    निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करने हेतु आर. बालियान पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पीडीजी एमजेएफ लायन शशि गोयल मुख्य अतिथि एवं क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मंजू अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गौ माता के महत्व और उसकी रक्षा के प्रति समाज को प्रेरित किया।

    कार्यक्रम संयोजक लायन सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुध विहार स्थित नंदी गौशाला में 1 जुलाई 2025 से प्रतिदिन गौ सेवामनी का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ गायों और बैलों को गुड़, हरा चारा, पालक, खीरा, मूली, भिंडी आदि खिलाया जाता है। घायल व बीमार गौवंश का उपचार भी यहीं किया जाता है।

    निबंध प्रतियोगिता के परिणाम:

    • प्रथम स्थान — उज्जवल (कक्षा 7)

    • द्वितीय स्थान — याशिका (कक्षा 8)

    • तृतीय स्थान — लक्षिता (कक्षा 7)

    • सांत्वना पुरस्कार — सिमर कौर, कशिश, वंशिका (कक्षा 7) तथा निशा कसाना, ऋषभ, मानसी (कक्षा 8)

    सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को एक-एक पेन देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में लायन शशि गोयल, लायन डॉ. मंजू अग्रवाल, लायन सतीश कुमार गुप्ता, लायन अनिल बंसल, लायन सत्यनारायण अग्रवाल, लायन गोविन्द गोयल, लायन प्रदीप धामानी, लायन घनश्याम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

    विद्यालय की ओर से रविन्द्र बालियान, अचला बालियान, जयप्रकाश गुप्ता, हेमलता गुप्ता, एवं अध्यापिकाएँ — नीलम शर्मा, कविता जैन, पूनम कौशिक, पिंकी सैनी, शशि यादव, रीना अग्रवाल और ज्योति अग्रवाल मौजूद रहीं।
    कार्यक्रम का मंच संचालन एमजेएफ लायन गिरीश गुप्ता ने किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here