More
    Homeराजस्थानबहरोडकोटपूतली में हुआ मंदिर उद्घाटन, वन मंत्री ने किया लोकार्पण

    कोटपूतली में हुआ मंदिर उद्घाटन, वन मंत्री ने किया लोकार्पण

    जयपुर में नवनिर्मित मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ले में बाला वाला कुआं के पास स्थित नवनिर्मित अखाड़ा वाले ओंकारेश्वर महादेव एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर का उद्घाटन सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया तथा बालाजी व ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भामाशाहों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।

    उद्घाटन समारोह के दौरान हवन-पूजन, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की।

    इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here