More
    Homeराजस्थानअलवरशिशु चिकित्सालय में बढ़ता जेबकतरों का आतंक, अलवर में मरीज के परिजन...

    शिशु चिकित्सालय में बढ़ता जेबकतरों का आतंक, अलवर में मरीज के परिजन से 10 हजार रुपये पार

    अलवर में चिकित्सालय परिसर में जेबकतरों का आतंक, CCTV में कैद हुई वारदात

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिशु चिकित्सालय में इन दिनों जेबकतरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाकर जेबकतरे आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

    ताजा घटना सामोला निवासी नसीम खान के साथ हुई, जो अपने बीमार बच्चे को दिखाने के लिए शिशु चिकित्सालय पहुंचे थे। वह पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी एक अज्ञात युवक उनके पीछे आकर खड़ा हो गया। कुछ ही देर में उसने मौका पाकर नसीम खान की पीछे की जेब से करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

    घटना के बाद पीड़ित नसीम खान शोर मचाते रह गए, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना से परेशान नसीम अपने बच्चे का इलाज कराए बिना ही घर लौट गए।

    पीड़ित ने बताया कि वह सामोला चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाते हैं और दुकान की बिक्री के 10 हजार रुपये जेब में रखकर अस्पताल आए थे। उनका इरादा बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के साथ-साथ बाजार से दुकान का सामान खरीदने का भी था, लेकिन जेबकतरों ने उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया।

    बताया जा रहा है कि पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें सफेद शर्ट पहने एक युवक जेब से पैसे निकालकर भागता हुआ नजर आ रहा है।

    स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और जेबकतरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here