More
    Homeराजस्थानखैरथलखुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पेंथर मूवमेंट गायब, तीन दिन से नहीं दिखे...

    खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पेंथर मूवमेंट गायब, तीन दिन से नहीं दिखे शिकार के निशान

    औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में पेंथर की मौजूदगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। तीन दिन से न मूवमेंट दिखा, न शिकार के निशान मिले। वन विभाग और पुलिस अलर्ट पर।

    मिशनसच न्यूज, टपूकड़ा। औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में पेंथर की मौजूदगी को लेकर बीते कुछ दिनों से बनी दहशत अब सस्पेंस में बदल गई है। शुक्रवार शाम से कंपनी परिसर और आसपास के खेतों में पेंथर का कोई मूवमेंट नजर नहीं आया है। रात के समय भी पिंजरे और खेतों के आसपास पेंथर की गतिविधि कैमरों में कैद नहीं हुई।

    वन विभाग द्वारा पेंथर को पकड़ने के लिए मौके पर दो पिंजरे और तीन ट्रेप कैमरे लगाए गए हैं। विशेष टीम लगातार क्षेत्र में डटी हुई है और हर संभावित गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। इसके बावजूद पिछले तीन दिनों से पेंथर द्वारा किसी भी स्थान पर शिकार करने के निशान नहीं मिले हैं।

    पेंथर की संभावित मौजूदगी को लेकर आसपास के इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों और औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों में चिंता बनी हुई है। एहतियातन वन विभाग और पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

    वन विभाग की टीम अब पेंथर के मूवमेंट या ग्रामीणों से मिलने वाली सूचना का इंतजार कर रही है ताकि आगे की रणनीति तैयार की जा सके। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here