More
    Homeनेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विमान हादसे पर जताया शोक

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विमान हादसे पर जताया शोक

    जयपुर।
    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद दुःखद और चिंताजनक बताया।

    टीकाराम जूली ने कहा कि एयर इंडिया के विमान का टेकऑफ़ के दौरान दीवार से टकराकर क्रैश हो जाना अत्यंत पीड़ादायक घटना है और यह समाचार सुनकर मन पूरी तरह व्यथित हो गया है।

    उन्होंने इस वीभत्स दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

    जूली ने कहा कि ऐसी घटनाएं विमानन सुरक्षा की गंभीरता को रेखांकित करती हैं और इससे जुड़े सभी पक्षों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियां न हों।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here