More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल-तिजारा में कलेक्टर पदभार ग्रहण, चार माह बाद मिला नया नेतृत्व

    खैरथल-तिजारा में कलेक्टर पदभार ग्रहण, चार माह बाद मिला नया नेतृत्व

    जिले में कलेक्टर नियुक्ति के साथ खत्म हुआ इंतजार, विकास को गति देने की कही बात

    खैरथल-तिजारा। खैरथल-तिजारा जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे जिला कलेक्टर पद पर बुधवार को नई नियुक्ति हो गई। अतुल प्रकाश ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, जिससे करीब चार माह से चल रही प्रशासनिक रिक्तता समाप्त हो गई है। नए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के पदभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि खैरथल-तिजारा संभावनाओं से भरा जिला है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए ठोस रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में आधारभूत संरचना को मजबूत करना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग से ही जिले का समग्र विकास संभव है।

    अतुल प्रकाश ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों से संबंधित कोई भी फाइल लंबित नहीं रहने दी जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने मीडिया से भी सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

    इस अवसर पर जिला सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए कलेक्टर का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।

    अधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here