More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में जरूरतमंद बेटी का कन्यादान किया, नेक कमाई फाउंडेशन की सराहनीय...

    अलवर में जरूरतमंद बेटी का कन्यादान किया, नेक कमाई फाउंडेशन की सराहनीय पहल

    दिवाकरी में कन्यादान के साथ शिक्षा को जोड़ा, बेटी को दिया घरेलू सामान और उपहार

    अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से दिवाकरी में एक जरूरतमंद बेटी का कन्यादान कर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। बेटी के पिता के लकवाग्रस्त होने और घर में कोई कमाने वाला नहीं होने के कारण संस्था ने आगे बढ़कर उसकी शादी में सहयोग किया।

    संस्था ने 1 मई को होने वाली शादी को ध्यान में रखते हुए बेटी को एलईडी, सिलाई मशीन, राशन, कपड़े सहित आवश्यक घरेलू सामान एवं उपहार भेंट किए। नेक कमाई फाउंडेशन अब तक 349 कन्यादान कर चुका है।

    कार्यक्रम के दौरान 21 बेसहारा बेटियों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई, जिससे इस पहल को शिक्षा से जोड़ते हुए एक नया संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई।

    कार्यक्रम में यश भार्गव, अलका गुप्ता, रजनी खंडेलवाल, कमलेश खंडेलवाल, संगीता सिंह और रुबी वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य कोऑर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि संस्था के संरक्षक दौलत राम हजरती ने विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई केंद्र और नारी सृजन स्किल डेवलपमेंट सेंटर शुरू करने की घोषणा की।

    इस दौरान बेटी के चरण धोकर आशीर्वाद लिया गया, जो कार्यक्रम का भावनात्मक पहलू रहा। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा और अर्चना आमेरिया ने स्वागत किया, जबकि संचालन भी सुनीता शर्मा ने किया और अंत में अर्चना आमेरिया ने आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में समाजसेवी अलका गुप्ता और रजनी खंडेलवाल ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि बेटियां पूरे समाज की जिम्मेदारी होती हैं।

    कन्यादान कार्यक्रम में प्रोपर्टी डवलपर सुशील गुप्ता, खानचंद चिमनी बाई हजरती स्मृति ट्रस्ट, डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट एवं नमस्ते गुरुजी का विशेष योगदान रहा। ट्रस्ट की ओर से कपड़े, कंबल, बेडशीट, सरसों तेल, मसाले सहित अन्य आवश्यक सामग्री देने की घोषणा भी की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here