More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल महाविद्यालय में विकास समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों पर हुआ...

    खैरथल महाविद्यालय में विकास समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों पर हुआ मंथन

    राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विकास समिति की बैठक में विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा

    खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

    प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित महाविद्यालय विकास समिति की इस बैठक का उद्देश्य संस्थान के विकास कार्यों को गति देना और विभिन्न योजनाओं पर निर्णय लेना था। बैठक में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य, भामाशाह, शिक्षाविद्, अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    बैठक के प्रारंभ में विकास समिति के सचिव डॉ. दीपक कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात सहायक लेखाधिकारी मनोज गुप्ता ने गत वर्षों के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

    राज्य सरकार के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक अशोक डाटा और मनीष शर्मा ने महाविद्यालय की चारदीवारी, खेल मैदान के समतलीकरण तथा कॉलेज भवन के अग्र भाग में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए सांसद से संपर्क कर व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।

    पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा ने भामाशाहों के सहयोग से कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत कराने और प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

    बैठक में शिक्षाविद महावीर चौधरी और प्रताप सिंह ने महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के उन्नयन के लिए सुझाव दिए। अभिभावक राकेश कुमार और माया देवी ने भी अपने विचार रखे। भामाशाह रमेश चंद गुप्ता और पुरुषोत्तम गुप्ता ने महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

    अंत में प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. सरस्वती मीणा, श्रीमती साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here