More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल : मिठाई वितरण, वृक्षारोपण व कंबल वितरण के साथ...

    खैरथल : मिठाई वितरण, वृक्षारोपण व कंबल वितरण के साथ मना यूको बैंक दिवस

    यूको बैंक में अन्य भी कार्यक्रम हुए 

    ( missionsach.comको भिवाड़ी व बहरोड़ में संवाददाता की आवश्यकता है। अपनी डिटेल वाट्सएप करे  – 9649856000 )

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज यूको बैंक शाखा खैरथल में विविध सामाजिक व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाखा परिसर में उत्सवपूर्ण माहौल के बीच बैंक स्टाफ ने ग्राहकों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और वर्षों से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर शाखा द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने दिव्यांग बच्चों को गर्म कंबल वितरित किए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सर्दी में राहत मिल सके। इसके साथ ही परशुराम कॉलेज एवं कौशल्याम कॉलेज में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को बचत, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कॉलेजों के निदेशक संजय खंडेलवाल व प्रभाकर शर्मा ने बैंक की इस पहल को उपयोगी बताते हुए निरंतर ऐसे कार्यक्रम कराने पर जोर दिया।

    शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि यूको बैंक केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले ग्राहकों, कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों का विशेष आभार व्यक्त किया। समारोह में स्टाफ सदस्य अंजना मीणा, आशीष मीणा, मुकेश भारद्वाज, दीपक प्रकाश, अरुण सिंह, दीपक प्रकाश व मुकेश भारद्वाज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

    ग्राहकों में घनश्याम सेठी, अनिल खंडेलवाल, देवेंद्र सेठी, मनोज, शक्ति सिंह, रोहिताश यादव, विक्रम शर्मा, शक्ति सिंह, रोहिताश यादव व विक्रम शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बैंक की प्रगति व जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here