खैरथल में पिछले 6 साल से काम कर रही है संस्था
खैरथल। सामाजिक संस्था रोटी बैंक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवार को ₹10 हजार की सहायता राशि दी गई, जिससे शादी की तैयारियों में सहयोग मिल सके।
पिछले छह वर्षों से संचालित रोटी बैंक संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटी हुई है। संस्था के संरक्षक विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) तथा संस्थापक एवं संचालक रवि दासवानी ने बताया कि खैरथल के सुभाष नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 20 में एससी समाज के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी की जानकारी मिलने पर रोटी बैंक के सदस्य परिवार से मिलने पहुंचे और उनकी स्थिति जानी।
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। वहीं मां आंखों से दिव्यांग होने के बावजूद घरों में काम करके किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही है। बेटी की शादी 11 मार्च को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संस्था ने मदद करने का निर्णय लिया।
इसके बाद रोटी बैंक के सदस्य एकत्रित हुए और संस्था के सदस्य विक्की चौधरी के कार्यालय पर परिवार को ₹10 हजार की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई।
गौरतलब है कि रोटी बैंक संस्था पिछले 6 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिदिन खैरथल रेलवे स्टेशन पर करीब 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन भी वितरित किया जाता है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं रोटी बैंक के संरक्षक विक्रम सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष विक्की कौशलानी, जफरू ठेकेदार, संजय तनेजा, मुनमुन चौधरी, करण सैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


