More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जताया विरोध

    खैरथल में नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जताया विरोध

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

    खैरथल-तिजारा। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा की ओर से अंबेडकर चौक खैरथल पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम यादव ने किया।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने शहर में शव यात्रा निकालते हुए “भाजपा सरकार हाय-हाय”, “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए।

    इस अवसर पर बलराम यादव ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं कठिन मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल साबित हुई है।

    उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।

    प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश हेडाऊ, नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना, तिजारा उपप्रधान दयाराम गुर्जर, एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र बिधूड़ी, जिला सचिव उस्मान खान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here