More
    Homeखैरथल में पंजाबी सभा व जिला पंजाबी समिति का मैत्री क्रिकेट मैच...

    खैरथल में पंजाबी सभा व जिला पंजाबी समिति का मैत्री क्रिकेट मैच सम्पन्न

    खैरथल में  मैत्री क्रिकेट मैच सम्पन्न

    खैरथल। पंजाबी सभा खैरथल एवं जिला पंजाबी समिति खैरथल के संयुक्त तत्वावधान में स्टार पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    मैच में ‘पंजाबी ए’ टीम, जिसके कप्तान अंकुश ग्रोवर रहे, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए अंकुश ग्रोवर को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मैच के अंपायर की भूमिका गोपेश ने निभाई, जबकि कमेंट्री राजेश द्वारा की गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

    इस अवसर पर कपिल शर्मा, भारत भूषण, डॉ. प्रदीप मालिक, डॉ. जितेंद्र तनेजा, मोनू ढींगरा, गौरव वासुदेव एवं धर्मवीर चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज खुराना द्वारा दी गई। आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here