More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल का 38वां होली मधुर मिलन...

    खैरथल में श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल का 38वां होली मधुर मिलन एवं वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

    खैरथल में श्री 38वां होली मधुर मिलन एवं वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

    खैरथल। महावर धर्मशाला में श्री महावर वैश्य नवयुवक मंडल द्वारा मंगलवार, 3 मार्च को दोपहर 12:15 बजे 38वां होली मधुर मिलन एवं वार्षिक उत्सव समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    समारोह के मुख्य अतिथि रमाकांत गुप्ता (आईपीएस, पुलिस महानिदेशक, जयपुर) रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश कुमार गोयल (भिवाड़ी) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, समारोह अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, मुदित गुप्ता तथा श्रीमती आशा गुप्ता शामिल रहे।

    कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथि अभिनंदन, वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण तथा प्रतिभाओं को पारितोषिक वितरण किया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली खेली गई, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्सव को यादगार बना दिया।

    समारोह ने समाज में एकता, प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here