महासभा कार्यक्रम की तैयारी तेज, बैठक में बनी समितियां और सौंपी जिम्मेदारियां
खैरथल। जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा की ओर से खैरथल स्थित जय अंबे टेंट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष तेजराम सैनी ने की।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शोभायात्रा, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
समाज के वरिष्ठ सदस्य श्याम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे झांकी, पांडाल, भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
जिम्मेदारियों का हुआ निर्धारण
बैठक में श्याम सैनी को झांकी प्रभारी, देवकी नंदन सैनी को पांडाल प्रभारी तथा महादेव सैनी को शोभायात्रा व भोजन प्रभारी नियुक्त किया गया।
अध्यक्ष तेजराम सैनी के निर्देश पर समिति का विस्तार कर अधिक से अधिक समाज बंधुओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। वहीं एडवोकेट मुकेश सैनी, मंगतूराम सैनी, इंदर सिंह दहिया और सुभाष सैनी को मंच संचालन एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अशोक कुमार सैनी, रूपचंद सैनी, मातादीन सैनी और नरेश सैनी को जिले भर में समाज बंधुओं से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई।
निर्धारित रूट और कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा अंबेडकर सर्किल से प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ होगी, जो पुरानी अनाज मंडी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रेलवे फाटक, हेमू कलानी चौक और भगत सिंह चौक होते हुए शिवचरण गार्डन पहुंचेगी।
शिवचरण गार्डन में प्रातः 11:00 बजे विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचारों पर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इस अवसर पर 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के महिला एवं पुरुष वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा में भाग लेने वाले कलाकारों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में रामफल सैनी, अनिल सैनी, महावीर (पत्रकार), बाबूलाल सैनी, नवल सैनी, हिमेश सैनी और सुरेंद्र सैनी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


