सर्वसम्मति से चुनी गई खोहड़ा करमाली की कार्यकारिणी, वसीम अकरम बने अध्यक्ष, रामदयाल उपाध्यक्ष
नौगांवा। तहसील की ग्राम पंचायत खोहड़ा करमाली में नवगठित ग्राम सेवा सहकारी समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से वसीम अकरम को अध्यक्ष तथा रामदयाल को उपाध्यक्ष चुना।
बैठक के दौरान समिति की कार्यकारिणी में चैनसुख, ताराचंद, हसन मोहम्मद, हंसा, नूर मोहम्मद, मिजाज, खुर्शीद, रोशनलाल, जुबेर खान और धर्मवती को सदस्य मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें समिति के दायित्वों के निर्वहन की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर राजेश वर्मा, नंदराम सैनी, राजेश सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में समिति के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं सहकारी गतिविधियों को सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


