More
    Homeखेलचार कीवी गेंदबाजों ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग

    चार कीवी गेंदबाजों ने रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ पुरुषों की आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा मिला है। इस लिस्ट में चार कीवी तेज गेंदबाजों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती चार मुकाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के कारण रैंकिंग में काफी फेरबदल हुआ।

    किन चार कीवी गेंदबाजों को मिला फायदा?

    अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिला। फर्ग्यूसन ने ऑकलैंड में मैच जिताऊ स्पेल डाला था। उन्होंने महज नौ रन देकर एक विकेट हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस प्रदर्शन ने उन्हें 12 पायदान ऊपर चढ़ाकर 39वें स्थान पर पहुंचा दिया है। उनके साथी तेज गेंदबाज बेन सियर्स 20 पायदान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। काइल जैमीसन ने पांच पायदान की छलांग लगाई है। वह 76वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, जैकरी फॉल्क्स आठ पायदान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

    केशव महाराज ने भी लगाई छलांग

    दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। केशव महाराज ने पांच पायदान की छलांग लगाकर 47वां स्थान अपने नाम कर लिया है। उनके साथी खिलाड़ी ओटनील बार्टमैन सात पायदान ऊपर चढ़कर 66वें स्थान पर पहुंच गए है। गेराल्ड कोएत्जी 46 पायदान ऊपर चढ़कर 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में जॉर्ज लिंडे बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में सिकंदर रजा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

    शीर्ष-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार भारतीय

    भारत के अभिषेक शर्मा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वह फिलहाल हमवतन ईशान किशन से आगे चल रहे हैं। हालांकि, भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक रहे जिन्होंने रैंकिंग में सुधार किया। वेलिंगटन में 32 रनों की पारी खेलने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

    टी20 में बल्लेबाजों की रैंकिंग
    स्थान    टीम    बल्लेबाज    रेटिंग

    01    भारत    अभिषेक शर्मा    875
    02    भारत    ईशान किशन    871
    03    पाकिस्तान    साहिबजादा फरहान    848
    04    इंग्लैंड    फिल सॉल्ट    792
    05    श्रीलंका    पाथुम निसांका    766
    06    भारत    तिलक वर्मा    742
    07    भारत    सूर्यकुमार यादव    722
    08    न्यूज़ीलैंड    टिम साइफर्ट    719
    09    इंग्लैंड    जोस बटलर    716
    10    दक्षिण अफ्रीका    डेवाल्ड ब्रेविस    709

    टी20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग
    स्थान    टीम    खिलाड़ी    रेटिंग

    01    जिम्बाब्वे    सिकंदर रजा    328
    02    भारत    हार्दिक पांड्या    299
    03    पाकिस्तान    सैम अयूब    275
    04    नेपाल    दीपेंद्र सिंह ऐरी    244
    05    अफगानिस्तान    अजमतुल्लाह ओमरजई    241
    06    वेस्ट इंडीज    रोस्टन चेस    239
    07    अफगानिस्तान    मोहम्मद नबी    209
    08    न्यूज़ीलैंड    मिचेल सैंटनर    208
    09    पाकिस्तान    मोहम्मद नवाज    203
    10    वेस्टइंडीज    रोमारियो शेफर्ड    197

    टी20 में गेंदबाजों की रैंकिंग
    स्थान    टीम    खिलाड़ी    रेटिंग

    01    अफगानिस्तान    राशिद खान    753
    02    भारत    वरुण चक्रवर्ती    740
    03    पाकिस्तान    अबरार अहमद    736
    04    इंग्लैंड    आदिल राशिद    721
    05    भारत    जसप्रीत बुमराह    702
    06    ऑस्ट्रेलिया    एडम जाम्पा    682
    07    दक्षिण अफ्रीका    कॉर्बिन बॉश    676
    08    वेस्ट इंडीज    मैथ्यू फोर्ड    667
    09    बांग्लादेश    मुस्तफिजुर रहमान    665
    10    अफगानिस्तान    मुजीब उर रहमान    663

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here