More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड सुधरा, दिनेश चंद्र को मिली राहत

    ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड सुधरा, दिनेश चंद्र को मिली राहत

    डोरोली में ग्रामीण सेवा शिविर बना समाधान का माध्यम, राजस्व रिकॉर्ड की त्रुटि दूर होने से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में रैणी उपखंड की ग्राम पंचायत डोरोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम निवासी दिनेश चंद्र के राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नाम की त्रुटि मौके पर ही सुधारकर उनकी परिवेदना का निस्तारण किया गया।

    लाभार्थी दिनेश चंद्र ने बताया कि उनकी खातेदारी भूमि के राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दिनेश कुमार पुत्र छोटेलाल दर्ज था, जबकि आधार कार्ड एवं अन्य पहचान दस्तावेजों में उनका सही नाम दिनेश चंद्र पुत्र छोटेलाल अंकित है। इस नाम की भिन्नता के कारण उन्हें भूमि संबंधी कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचे। शिविर प्रभारी एवं राजस्व अधिकारियों ने उनके प्रकरण का परीक्षण कर राजस्व अभिलेखों का सत्यापन किया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटि को सुधार दिया।

    राजस्व रिकॉर्ड में नाम संशोधित होने के बाद दिनेश चंद्र ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें भूमि संबंधी कार्यों, बैंकिंग सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है, जिससे आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here