More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी राजस्व त्रुटि हुई दूर, सुमन को...

    ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी राजस्व त्रुटि हुई दूर, सुमन को मिली बड़ी राहत

    तिगरिया ग्रामीण सेवा शिविर में मौके पर सुधारा गया राजस्व रिकॉर्ड, अब सरकारी योजनाओं और भूमि संबंधी कार्यों में नहीं होगी परेशानी

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीणों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है।

    इसी क्रम में कठूमर उपखंड की ग्राम पंचायत तिगरिया स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्राम बमनपुरा निवासी श्रीमती सुमन की वर्षों पुरानी राजस्व अभिलेख संबंधी त्रुटि का मौके पर ही निराकरण किया गया। राजस्व रिकॉर्ड में नाम संबंधी गलती को नियमानुसार संशोधित कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान की गई।

    वर्षों से उठानी पड़ रही थी परेशानी

    लाभार्थी सुमन ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में नाम की त्रुटि के कारण उन्हें वर्षों से भूमि संबंधी कार्यों, दस्तावेजों के सत्यापन तथा विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।

    शिविर में मिला त्वरित समाधान

    ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर सुमन आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचीं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उनके प्रकरण की जांच कर अभिलेखों का सत्यापन किया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि को सुधार दिया।

    अब योजनाओं का मिलेगा आसानी से लाभ

    सुमन ने बताया कि रिकॉर्ड सही होने के बाद अब उन्हें भूमि संबंधी कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्या सुनी और त्वरित समाधान कर बड़ी राहत दी।

    उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर जैसी पहल से आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान गांव में ही संभव हो रहा है और लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here