More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर से मिली बड़ी राहत, राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार...

    ग्रामीण सेवा शिविर से मिली बड़ी राहत, राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार से रामखिलारी की समस्या दूर

    वर्षों पुरानी त्रुटि मौके पर हुई ठीक, अब सरकारी योजनाओं और भूमि संबंधी कार्यों में नहीं होगी परेशानी

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के जरिए लोगों के वर्षों से लंबित कार्य मौके पर ही निस्तारित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।

    इसी क्रम में उपखंड क्षेत्र मालाखेड़ा की ग्राम पंचायत ढाकपुरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान रामखिलारी जाट के राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटिवश दर्ज गलत नाम को नियमानुसार सुधारकर बड़ी राहत प्रदान की गई।

    वर्षों से झेल रहे थे परेशानी

    रामखिलारी जाट ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में नाम की अशुद्धि के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न सरकारी योजनाओं और भूमि संबंधी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। गलत रिकॉर्ड के कारण कई सुविधाओं का लाभ भी समय पर नहीं मिल पा रहा था।

    शिविर में हुआ तत्काल समाधान

    ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर रामखिलारी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने उनके प्रकरण का परीक्षण कर राजस्व अभिलेखों का सत्यापन किया और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौके पर ही रिकॉर्ड में दर्ज नाम की त्रुटि को सुधार दिया।

    अब योजनाओं का मिलेगा सुगम लाभ

    नाम संशोधन के बाद रामखिलारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें भूमि संबंधी कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here