More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम पंचायत रसगन में तीन कृषकों के फार्म पोंड का उद्घाटन

    ग्राम पंचायत रसगन में तीन कृषकों के फार्म पोंड का उद्घाटन


    वंदे गंगे अभियान और पर्यावरण पखवाड़े के तहत हुआ आयोजन

    मनीष मिश्रा, खैरथल-तिजारा।
    वंदे गंगे अभियान एवं विश्व पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले की ग्राम पंचायत रसगन में तीन कृषकों के खेतों में निर्मित फार्म पोंड का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह आयोजन जल संरक्षण और सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

    फार्म पोंड निर्माण से किसानों को वर्षा जल का संचयन करने में मदद मिलेगी, जिससे सिंचाई के साधनों में सुधार होगा और जल संसाधनों की बचत भी सुनिश्चित की जा सकेगी। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने जल प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर देते हुए किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) विजय सिंह, सहायक निदेशक कृषि डॉ. राजेन्द्र कुमार, सहायक कृषि अधिकारी मनोज चौधरी, एवं वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक धर्मपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में लाभान्वित कृषकों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय कृषि को टिकाऊ और लाभकारी बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here