More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली से चोरी हुई क्रेटा कार सहित आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली से चोरी हुई क्रेटा कार सहित आरोपी गिरफ्तार


    थाना जैरोली पुलिस की बड़ी सफलता, मुखबिर की सूचना पर दबोचा आरोपी

    तिजारा।
    थाना जैरोली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चोरी हुई क्रेटा कार सहित एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलीम पुत्र साहबुदीन मेव, निवासी अलापुरजट्ट, थाना जैरोली (तिजारा) के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम के पास करीब 6-7 दिन से एक संदिग्ध क्रेटा गाड़ी है, जो चोरी की हो सकती है। मुखबिर ने बताया कि वह गाड़ी लेकर आंधाका रोड, जैरोली की नदी के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां एक सफेद क्रेटा कार खड़ी मिली।

    जैसे ही पुलिस वाहन के पास पहुंची, गाड़ी में बैठे सलीम ने पुलिस को देखकर वाहन स्टार्ट कर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम बताया और कोई भी वैध दस्तावेज (आरसी आदि) गाड़ी के संबंध में प्रस्तुत नहीं कर सका।

    पुलिस पूछताछ में सलीम ने खुलासा किया कि यह गाड़ी उसका जीजा परवेज निवासी तावडू और उसके दोस्त चवन निवासी पचगांवा (तावडू), हरियाणा करीब एक सप्ताह पहले उसके पास छोड़ गए थे। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी दिल्ली से चोरी की गई है और सलीम से कहा कि वह इसे गांव में छिपाकर रखे।

    पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।थाना जैरोली पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की गाड़ियों के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here