गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि किशनलाल गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, बच्चों का उत्साह रहा देखने लायक
मिशनसच न्यूज, खैरथल। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे मुख्य अतिथि किशनलाल गुप्ता द्वारा सम्पन्न कराया गया। विद्यालय निर्देशक दीनदयाल गुप्ता ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी बलिदानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों का जोश, अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


