More
    Homeराजस्थानअलवरचलती कार की छत पर बैठकर स्टंट, मचाया हुड़दंग: पुलिस पहुंची तो...

    चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट, मचाया हुड़दंग: पुलिस पहुंची तो भागे स्कूल स्टूडेंट्स

    पुलिस सायरन लगाकर छात्रों ने की स्टंटबाजी, दो थार सहित तीन वाहन जब्त

    अलवर | शहर के मुख्य मार्गों पर शनिवार को स्कूल के कुछ छात्रों ने कानून को खुली चुनौती देते हुए लग्जरी वाहनों से खतरनाक स्टंट किए। थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों में सवार छात्र पुलिस सायरन (हूटर) बजाते हुए तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर घूमते रहे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक चलती कारों की छत पर बैठे नजर आए, तो कुछ ने खिड़कियों से आधा शरीर बाहर निकालकर हुड़दंग मचाया। यह खतरनाक करतब किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते थे।

    इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर पुलिस को भेज दिया। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही स्टंट कर रहे छात्र घबरा गए और कई युवक अपने वाहन सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।

    पुलिस ने मौके से तीन वाहनों को जब्त किया है, जिनमें दो थार गाड़ियां शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ युवकों ने अवैध रूप से पुलिस सायरन लगाकर शहर में वाहन चलाए और स्टंटबाजी की। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

    उन्होंने कहा कि अलवर शहर में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस सायरन का दुरुपयोग, तेज रफ्तार वाहन चलाना, स्टंट करना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।फरार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here