जल संरक्षण में गुणवत्ता पर जोर: निर्माण कार्यों का मौके पर किया निरीक्षण
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण की दिशा में चल रहे प्रयासों को गति देते हुए अलवर जिले में विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। इसी क्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को माचिया कुंड, जरख वाला एनीकट और प्रताप बंध जोहड़ी में चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संकट से निपटने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल स्तर में सुधार होगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
इस दौरान नगर निगम के सोहन सिंह नरूका, रेंजर ऑफिसर शंकर सिंह शेखावत, सतीश यादव, भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


