मनेठी में स्वास्थ्य शिविर के दौरान 385 मरीजों की आंखों की जांच, 125 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया चिन्हित
सोडावास। जालावास-मनेठी ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित बाबा मैड़ावाले मंदिर परिसर में बुधवार को पौधरोपण के साथ नि:शुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। सामान्य चिकित्सा शिविर में करीब 485 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं, जबकि नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 385 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 125 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा मैड़ावाले मंदिर के महंत महाराज घनश्याम यती ने की। चिकित्सा शिविर शुरू होने से पहले चिकित्सा अधिकारी रहे डॉ. डी.आर. यादव ने श्मशान घाट परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
इसके बाद बाबा मैड़ावाले मंदिर परिसर में पूर्व यातायात मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा के मुख्य आतिथ्य में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, आंखों की जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ डॉ. डी.आर. यादव ने किया।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 485 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।
वहीं मिश्री देवी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क आंखों की जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब 385 मरीजों की आंखों की जांच की गई और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
जांच के दौरान करीब 125 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। आयोजकों के अनुसार चिन्हित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा तथा ऑपरेशन के बाद आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
चिकित्सा शिविर से पहले श्मशान घाट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. डी.आर. यादव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ स्वच्छ एवं हरा-भरा पर्यावरण भी जरूरी है। ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच नरेंद्र यादव, बिरजू शर्मा, मुकेश, हवासिंह, सोनू सैन, रामसिंह, रतन सरपंच, ओमप्रकाश, सतीश सुबेदार, नरेंद्र यादव, फूलसिंह, नवल फौजी, पवन मंदिर कमेटी कोषाध्यक्ष, युवा नेता राजकुमार अहरोदिया मनेठी, दयाराम, बिरजू हलवाई, विनोद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


