More
    Homeराजस्थानअलवरजिला अस्पताल में हमला, पार्क में बैठे युवक का गला रेतने की...

    जिला अस्पताल में हमला, पार्क में बैठे युवक का गला रेतने की कोशिश

    अस्पताल परिसर में ब्लेड अटैक से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    अलवर। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर के पार्क में बैठे एक युवक पर अचानक ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

    दयानंद नगर राज भट्ठा निवासी आशुतोष शर्मा ने बताया कि वह तबीयत खराब होने के चलते इलाज के लिए अस्पताल आया था। डॉक्टर से जांच कराने के बाद वह अस्पताल के पार्क में बैठकर आराम कर रहा था।

    इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के अचानक उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गले में गहरे घाव आने के कारण उसे कई टांके लगाने पड़े।

    घटना के तुरंत बाद घायल युवक ने अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की तलाश में जुटी हुई है।

    इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां मरीज और उनके परिजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here