More
    Homeराजस्थानअलवरजैन मंदिरों में संस्कार शिक्षण शिविर, श्रमण संस्कृति का होगा प्रचार

    जैन मंदिरों में संस्कार शिक्षण शिविर, श्रमण संस्कृति का होगा प्रचार

    अलवर सहित 16 स्थानों पर लगेंगे शिविर, जैन विद्वान देंगे धर्म और संस्कारों की जानकारी

    अलवर। श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ एवं श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई से 7 जून तक विभिन्न जैन मंदिरों में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर कुल 16 स्थानों पर लगाए जाएंगे, जिनका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को जैन धर्म एवं संस्कारों से जोड़ना है।

    मुख्य शिविर समन्वयक नरेन्द्र कुमार जैन (पीडब्ल्यूडी) ने बताया कि शिविर अलवर जिले के साथ-साथ हरियाणा और डीग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित होंगे। इनमें नौगांवा सीमा से सटे हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा, डीग जिले के सीकरी तथा अलवर जिले के बड़ौदामेव, रामगढ़, खेड़ली, नौगांवा, कठूमर और अलवर शहर के विभिन्न दिगम्बर जैन मंदिर शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि शिविरों में जैन विद्वानों द्वारा जैन धर्म, श्रमण संस्कृति, नैतिक मूल्यों, धार्मिक परंपराओं एवं संस्कारों की जानकारी दी जाएगी। शिविरों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    आयोजकों के अनुसार शिविरों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों पर आधारित गतिविधियां भी आयोजित होंगी, जिससे बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here