अलवर में चातुर्मास के बाद बिहार करते हुए पहुंचे मुनि श्री, बड़ी संख्या में अलवर के जैन श्रद्धालु भी रहे शामिल
अलवर। अलवर में वर्ष 2026 का चातुर्मास संपन्न करने के बाद दिगंबर जैन संत मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ का शुक्रवार को राजस्थान के प्रसिद्ध महावीरजी अतिशय क्षेत्र में मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर अलवर से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु महावीरजी पहुंचे और मुनि श्री के मंगल प्रवेश में शामिल हुए।
जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ का दोपहर बाद महावीरजी मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। यहां मुनि श्री ने भगवान महावीर के दर्शन किए और उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
मुनि श्री के मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। अलवर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मुनि श्री के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।


