More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ाज्ञान गंगा महोत्सव में जीवन बदलने की बातें होंगी, जिंदगी जीने का...

    ज्ञान गंगा महोत्सव में जीवन बदलने की बातें होंगी, जिंदगी जीने का आनंद मिलेगा: आचार्य पुलकसागर महाराज

    स्वाधीनता दिवस पर चित्रकूटधाम में राष्ट्रभक्ति संग ज्ञान की धारा, 30 अगस्त तक चलेगा ज्ञान गंगा महोत्सव

    भीलवाड़ा। पहली बार चातुर्मास कर रहे राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में सर्व समाज के लिए ज्ञान गंगा महोत्सव का आगाज 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नगर निगम के चित्रकूटधाम में होगा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

    महोत्सव के प्रथम दिन जश्ने आजादी के रूप में राष्ट्रभक्ति और ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आचार्य पुलकसागर महाराज राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत संदेश देंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में भीलवाड़ा के साथ राजस्थान और देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

    जीवन की दिशा और दशा बदलने वाले होंगे प्रवचन

    आचार्य पुलकसागर महाराज ने गुरुवार सुबह सूर्यमहल में धर्म संदेश देते हुए कहा कि ज्ञान गंगा महोत्सव में भीलवाड़ा यदि मुझे प्रतिदिन एक घंटा देंगे तो मैं भरोसा दिलाता हूं कि यह समय आपके जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में केवल शास्त्रों की बातें नहीं होंगी, बल्कि ऐसी बातें होंगी जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा को बदलने में मदद करेंगी।

    उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान राष्ट्र, समाज और परिवार से जुड़े मुद्दों के साथ परिवर्तन, चिंतन, जीवन को नई दिशा देने और स्वयं से मिलने से जुड़े विषयों पर प्रवचन होंगे। उनका उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन की समस्याओं से बाहर निकलने और बेहतर जीवन जीने का मार्ग दिखाना है।

    आचार्यश्री ने कहा कि महोत्सव में वह बातें होंगी, जिससे व्यक्ति को जिंदगी जीने का आनंद मिल सके और रोजमर्रा की परेशानियों के समाधान का मार्ग निकल सके। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति का मन बदलने में सफलता मिल जाती है तो उसका जीवन भी बदल सकता है।

    उन्होंने कहा कि ज्ञान गंगा महोत्सव के माध्यम से यदि भीलवाड़ावासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता मिलती है तो उनके लिए चातुर्मास करना और समाज द्वारा कराना सार्थक माना जाएगा।

    15 अगस्त से 30 अगस्त तक होंगे आयोजन

    चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि ज्ञान गंगा महोत्सव 15 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। प्रथम दिन 15 अगस्त को आयोजन दोपहर 2 बजे से चित्रकूटधाम में होगा। इसके बाद 16 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10 बजे तक आचार्य पुलकसागर महाराज के प्रवचन होंगे।

    महोत्सव के तहत 19 अगस्त को मोक्ष सप्तमी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। समिति के अनुसार इन कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    सूर्यमहल में भी उमड़ रहे श्रद्धालु

    चातुर्मास समिति के संयोजक मनीष शाह ने बताया कि गुरुवार के धर्म संदेश कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का सौभाग्य केशवलाल, कमलादेवी, सुभाषचंद, मीनादेवी, श्रुति एवं मनन हुमड़ परिवार ने प्राप्त किया।

    समिति के सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि सूर्यमहल में प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10 बजे तक गुरु दर्शन एवं धर्म संदेश श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं शाम 7 से 8 बजे तक आनंद यात्रा एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here